मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:31 IST

वानाडोंगरी में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े डकैती, ज्वेलर्स से सोने-चांदी के गहने लूटकर 4 बदमाश फरार

नागपुर: एमआईडीसी थाना क्षेत्र के वानाडोंगरी में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान का शटर बंद कर कर्मचारी पर बंदूक तान दी और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया।

हिंगना मार्ग पर पशु चिकित्सालय के पास स्थित ढोमणे ज्वेलर्स में चार आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। दो बदमाश पहले दुकान में दाखिल हुए, जबकि कुछ देर बाद उनके दो साथी भी वहां पहुंच गए। चारों ने दुकान का शटर बंद कर कर्मचारी शुभम हाडगे को बंदूक दिखाकर धमकाया और दुकान व तिजोरी में रखे आभूषण बैग में भर लिए।

वारदात के बाद जब शुभम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनकी मोटरसाइकिल रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे बाइक से काफी दूर तक घसीट दिया। घटना में कर्मचारी घायल हो गया। इसके बाद चारों आरोपी नागपुर की दिशा में फरार हो गए। लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी ऋषिकेश सिगारेड्डी, एसीपी यशवंत नरवाडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबूराव राऊत और उपनिरीक्षक अक्षय गवांदे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी का चेहरा कैमरे में दिखाई दिया है, जबकि एक ने हेलमेट और दो अन्य ने चेहरे पर स्कार्फ बांधा हुआ था। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से वानाडोंगरी के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे