रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

तेज रफ्तार कार का तांडव

जुर्म PT24 टीम

बर्थ डे मनाने जा रहा युवक जख्मी, नंदनवन में हादसा, आरोपी चालक गिरफ्तार

नागपुर.

शहर में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. नंदनवन थाना क्षेत्र के पांधन मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने जमकर उत्पात मचाया. गोस्वामी डेयरी के सामने बेकाबू कार ने एक के बाद एक दो एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक एक्टिवा कार में फंस गई और चालक उसे कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया. इस खौफनाक हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, मानेवाड़ा की पुरानी झोपड़पट्टी, गली नंबर-2 निवासी 20 वर्षीय बबलू दसेकर कार लेकर जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहा था. इसी दौरान पांधन मार्ग पर उसने कार से दो एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद एक एक्टिवा कार में फंस गई, जिसे कार चालक कुछ दूरी तक घसीटता ले गया. हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने कार चालक बबलू दसेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल नंदनवन पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन