तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल
नव विवाहिता की दहेज प्रताड़ना, वाठोड़ा में मामला दर्ज
नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र में नव विवाहिता की दहेज के लिए प्रताड़ना की गई है. आरोप है कि पांच लाख रुपये लाने की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने के बाद तीन मर्तबा 'तलाक' कहकर पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया. 21 वर्षीय पीड़िता का आरोपी आशीक छवारे से विवाह हुआ था. पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसके पिता ने शादी में फ्रिज, अलमारी, वॉशिंग मशीन, ड्रेसिंग आदि सामान दिया था. शादी के कुछ समय बाद से पति आशीक छवारे, देवर मो.तौसीफ, सास शमसुनीसा ने पांच लाख रुपए के दहेज की मांग करने लगे. आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पीड़िता को यातनाएं देने लगे. गालियां देकर मारपीट करने लगे. आशीक ने दूसरी महिला से शादी करने की धमकी दी. 2 जुलाई 2026 को आशीक ने गालियां देकर तीन मर्तबा 'तलाक' बोला. पीड़िता के भाई को बुलाकर उसे घर से बाहर निकाल दिया. महिला की शिकायत पर प्रकरण भरोसा सेल में भेजा गया. भरोसा सेल की रिपोर्ट के आधार पर वाठोड़ा पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है.