शुक्र-राहु का योग: अगले 36 दिन इन 4 राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शुक्र राहु के स्वाती नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है, इस संयोग से चार राशियों को फायदा बताया जा रहा है।
वैदिक ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से ग्रहों की चाल में जो लगातार बदलाव होते रहते हैं, उनका असर इंसान की जिंदगी और राशियों पर सीधा पड़ता है। इसी क्रम में अब धन, ऐश्वर्य और शानो-शौकत का कारक माना जाने वाला शुक्र ग्रह राहु के स्वाती नक्षत्र में आ चुका है। ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र अगले 36 दिन तक इसी नक्षत्र में बना रहेगा।
शुक्र और राहु के इस संयोग को ज्योतिषीय गणना के हिसाब से खास माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसकी वजह से चार भाग्यशाली राशियों की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं और जिंदगी में सुख के दिन आने की पूरी संभावना बन रही है।
ज्योतिषियों का कहना है कि शुक्र को धन और सुख-सुविधा देने वाला ग्रह माना गया है, जबकि स्वाती नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। इन दो ताकतवर ग्रहों के असर से मेष से लेकर मीन तक सभी बारह राशियों पर कुछ न कुछ फर्क पड़ेगा, लेकिन वृषभ, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए यह वक्त सबसे ज्यादा शुभ और फायदेमंद बताया जा रहा है।
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-राहु के इस बदलाव से आर्थिक हालत में जबरदस्त सुधार होने की बात कही गई है। नौकरी करने वालों को मेहनत का सही फल और ऊपर वालों की तारीफ मिलेगी, वहीं बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप के काम से बड़ा फायदा हो सकता है। कई दिनों से अटका हुआ जरूरी काम पूरा होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलने की बात बताई जा रही है, साथ ही अटका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि वालों का आत्मविश्वास शुक्र के इस गोचर से दोगुना होने की बात कही गई है। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए और अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। घर के लोगों और पार्टनर का पूरा साथ मिलने से मन खुश रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए यह वक्त अचानक पैसा मिलने वाला साबित हो सकता है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के कई अच्छे मौके हाथ लगेंगे। चाहे नौकरी हो या बिजनेस, हर तरफ तरक्की होगी और लंबे वक्त से अटके काम तेजी से पूरे होंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिलेगा।
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुमानों पर आधारित है, कोई भी फैसला लेने से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर रहता है।