मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

शराब के लिए अपराधी का जानलेवा हमला

शराब के लिए अपराधी का जानलेवा हमला
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर अपराधी ने पानीपुरी विक्रेता पर जानलेवा हमला कर दिया. यह वारदात जरीपटका थाने के खोब्रागड़े चौक पर हुई. 42 वर्षीय जीतेन वर्मा पानीपुरी का ठेला लगाते है. वह 24 सितंबर की दोपहर खोब्रागड़े चौक से जा रहे थे. तभी अपराधी गणपत महादेव मेश्राम (45) हुडको कॉलोनी ने उन्हें रोका. उसने वर्मा से शराब पीने के लिए रुपए देने को कहा. वर्मा ने रुपए देने से इनकार कर दिया. मेश्राम ने सड़क पर पड़ी बियर की बोतल के टूकड़े से वर्मा के चेहरे और गर्दन पर वार कर दिया. वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जरीपटका पुलिस ने सदोष मनुष्य वध के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे