मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:46 IST

शादी का झांसा देकर बालिका पर बलात्कार

कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी दोस्ती, आरोपी युवक गिरफ्तार

नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र में शादी करने का झांसा देकर 14 साल की बालिका पर बलात्कार किया गया है. कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई दोस्ती के चक्कर में बालिका आरोपी के चंगुल में फंसी है. पांचपावली पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी श्रीधर ईश्वर राजकट्टा को गिरफ्तार करके पोस्को तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. शिकायत के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की पहचान एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी. अप्रैल 2026 में आरोपी ने नाबालिग को शादी करने का झांसा दिया. इसी बहाने उसका यौन शोषण किया. कुछ समय बाद बालिका की तबीयत खराब होने लगी. परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए. जांच कराने पर उसके पांच महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ. घटना की पांचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी श्रीधर ईश्वर राजकट्टा को गिरफ्तार किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे