मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

सेंट्रल एवेन्यू पर तर चालक का कोहराम

नागपुर.

सेंट्रल एवेन्यू स्थित अग्रसेन चौक के पास रविवार की रात थार चालक ने चार से पांच वाहनों को टक्कर मारकर कोहराम मचा दिया. रविवार रात 10:30 बजे थार क्रमांक एमएच-49 सीएस-2145 का चालक गीतांजलि टॉकीज चौक से गांधी पुतला चौक की दिशा में जा रहा था. अग्रसेन चौक के पास थार चालक ने चार-पांच वाहनों को टक्कर मार दी. मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने अग्रसेन चौक पर थार चालक को रोकने का प्रयास किया. बताया जाता है की थार चालक ने उसे रोकने का प्रयास करने वालों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास भी किया यह देखकर उसका पीछा कर रहे वाहन चालक ठहर गए. घटना में एक युवक को चोट भी आई है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे