समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत
धामणगांव रेलवे: समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। धामणगांव रेलवे के पास तळणी क्षेत्र में बोलेरो पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पिकअप में सवार 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे थे, तभी तळणी परिसर में यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य कारण से, इसकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।