मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:31 IST

साइबर अपराधियों ने वैज्ञानिक को लगाया 2.87 करोड़ का चूना

साइबर अपराधियों ने वैज्ञानिक को लगाया 2.87 करोड़ का चूना
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

साइबर अपराधियों ने वरिष्ठ वैज्ञानिक को शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर 2.87 करोड़ की चपत लगा दी. पीड़ित 40 वर्षीय शिकायतकर्ता केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं. साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर संपर्क करके वैज्ञानिक को शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया. इसके बाद पीड़ित को एक टेलीग्राम चैनल से जोड़ा. एक लिंक भेजकर ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के लिए निवेश करने को कहा. मुनाफे का भरोसा दिलाकर वैज्ञानिक से अलग-अलग समय पर 2.87 करोड़ रुपए का निवेश कराया. इसके बाद वैज्ञानिक ने रुपए निकालने का प्रयास किया. आरोपियों ने टैक्स भरने के नाम पर और राशि जमा करने को कहा. यह राशि जमा करने के बाद भी वैज्ञानिक निवेश की राशि नहीं निकाल पाए. जिसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ. वैज्ञानिक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. उच्च शिक्षित नागरिक ही साइबर ठगी के शिकार हो रहे है.

:::::::::::::::::::::::::::::::

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे