मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

सड़क से थाने तक हंगामा ही हंगामा

नागपुर.

अमरावती मार्ग के भोले पेट्रोल पंप चौक पर नशे की अवस्था में सफर कर रहे ट्रवल्स यात्री ने हंगामा मचा दिया. पुलिस कर्मियों द्वारा थाने लाने के बाद ही यात्री शांत नहीं हुआ. उसने थाने में हंगामा मचाकर पुलिस हवलदार का गला दबाया. इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया. अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ निवासी नशनीशकुमार तिवारी गुरूवार की शाम ट्रवल्स बस से यात्रा कर रहा था. भोले पेट्रोल पंप पर बस से उतरने के बाद तिवारी का यात्रियों से विवाद हो गया. देखते ही देखते तिवारी भड़क गया. वह शोर मचाने हुए अनर्गल बाते बोलने लगा. वह मोबाइल से वीडियो बनाकर शोर मचाने लगा. ट्रवल्स कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस कर्मी तिवारी को थाने ले आए. थाने पहुंचने के बाद वह पुलिस कर्मियों को ही गालियां देने लगा. उसने स्टेशन डायरी पर तैनात हवलदार सईद अहमद की कॉलर पकड़ ली. उनका गला दबाने लगा. इस हंगामे से थाने में खलबली मच गई. पुलिस कर्मियों ने तिवारी को सख्ती बरतकर काबू में लिया. उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हमले का मामला दर्ज किया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे