मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

रुपये नहीं देने पर तलवार से धमकाया

नागपुर.

पांच हजार रुपये नहीं देने पर गुंडे द्वारा युवक को हथियार की नोंक पर धमकाया गया है. यह वाकया अंबाझरी थाने के तहत संजय नगर-पांढराबोड़ी का है. 30 वर्षीय शुभम बापू चौधरी मछली फ्राई की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधी श्याम उर्फ अन्ना अनिल नायडू ने उनका रास्ता रोक लिया. उससे पांच हजार रुपये की मांग करने लगा. रुपये देने से इनकार करने पर श्याम ने धारदार हथियार निकाल लिया. शुभम को जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये छीनने लगा. अंबाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर श्याम को गिरफ्तार किया है. उससे तलवार बरामद की गई है. श्याम पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई भी की गई थी.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे