रिश्तों की आड़ में मासूम से दरिंदगी की कोशिश
फूफा ने की छेड़छाड़, भांडेवाड़ी में वारदात
नागपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना है जिसमें 11 साल की मासूम को उसके फूफा ने बनाया शिकार. बच्ची की शिकायत पर 54 वर्षीय आरोपी को पोस्को के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह घटना भांडेवाड़ी थाने के तहत हुई है. भांडेवाड़ी इलाके में रहने वाली 11 साल की बच्ची के घर के पास ही उसकी बुआ और उनके पति रहते हैं. जब भी बच्ची घर में अकेली होती थी, तब आरोपी फूफा इसका फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था. वह बच्ची को अकेले देकर गलत तरीके से निजी अंगों को छूता था. सात से आठ मर्तबा उसने यह हरकत की. आरंभ में इस डरावने अनुभवों को बच्ची समझ नहीं पाई. लेकिन आखिरकार हिम्मत दिखाकर उसने अपनी आपबीती परिवार को बताई. इसके बाद भांडेवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया. शिकायत मिलते ही भांडेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ पोस्को और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।