मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

रिश्ता तोड़ने पर युवती से सरे राह मारपीट-छेड़खानी

रिश्ता तोड़ने पर युवती से सरे राह मारपीट-छेड़खानी
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

रिश्ता तोड़ने पर संतप्त युवक ने सड़क पर युवती से मारपीट करके छेड़खानी की है. यह वारदात प्रतापनगर थाने के तहत आईटी पार्क के पास हुई. आरोपी 27 वर्षीय अथांग कोरडे है. अथांग की एक जिम में हमउम्र पीड़त युवती से दोस्ती हुई थी. कुछ समय बाद अथांग युवती पर संदेह करने लगा. उसके बर्ताव से त्रस्त होकर युवती ने उससे रिश्ते तोड़ दिया. उसने अथांग से उसे फोन भी नहीं करने को कहा. इसके बाद भी अथांग उसे फोन करने लगा. युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया. 18 सितंबर को अथांग ने आईटी पार्क के पास युवती को रोका. उसे गालियां देकर मारपीट करने लगा. छेड़खानी करके फरार हो गया. युवती ने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. प्रतापनगर पुलिस ने छेड़खानी तथा मारपीट का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे