रेनो की दो नई SUV ब्रिजर और बिगस्टर 2027 में भारत आने की संभावना
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
रेनो 2027 में ब्रिजर और बिगस्टर 7-सीटर भारत में उतार सकती है। दोनों गाड़ियां ऑटो एक्सपो 2027 में दिख सकती हैं और कीमत 7.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
भारतीय कार बाजार में रेनो अपनी SUV रेंज बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी 2027 में दो नई SUV, रेनो ब्रिजर और रेनो बिगस्टर 7-सीटर, भारत में पेश कर सकती है। इन दोनों गाड़ियों को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो यानी ऑटो एक्सपो 2027 में दिखाए जाने की संभावना है। इन्हें रेनो इंडिया की आने वाली कारों के तौर पर देखा जा रहा है और नए डिजाइन के साथ पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड इंजन के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
रेनो ब्रिजर 4 मीटर से छोटी SUV होगी। इसका डिजाइन भारत में तैयार किया गया है और इसका प्रोडक्शन देश के साथ-साथ दुनिया के बाजारों के लिए भी किया जाएगा। इसमें चौकोर व्हील आर्च, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और पीछे के दरवाजे पर स्पेयर व्हील दिया जाएगा। केबिन में पीछे बैठने वालों के लिए 200 mm रूम और 400 लीटर की बूट स्पेस मिलने का दावा है।
फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग और ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है। इंजन के लिए 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और फैक्टरी फिटेड CNG के ऑप्शन होंगे। कंपनी की योजना 2028 तक इस SUV का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाने की है। इसकी अनुमानित कीमत 7.5 लाख से 14 लाख रुपये हो सकती है और लॉन्च 2027 की तीसरी तिमाही में अपेक्षित है।
दूसरी तरफ रेनो बिगस्टर, जिसे बोरेल नाम से भी जाना जाता है, नई 7-सीटर SUV के रूप में भारत आ सकती है। इसकी लंबाई करीब 4.6 मीटर और व्हीलबेस 2,702 mm होने की संभावना है। तीसरी पंक्ति में बैठने वालों के लिए AC वेंट और चार्जिंग पोर्ट दिए जा सकते हैं।
इस SUV में डुअल स्क्रीन डिजिटल कॉकपिट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर टेलगेट और Level-2 ADAS मिलने की उम्मीद है। इंजन में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ मैन्युअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिल सकता है। साथ ही 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी होगा। अनुमानित कीमत 13 लाख से 25 लाख रुपये हो सकती है।
मुकाबले की बात करें तो रेनो ब्रिजर की टक्कर किआ सोनेट, टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा विजन S से हो सकती है। बिगस्टर का सामना महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी से होगा। दोनों SUV की कीमत और इंजन की पूरी जानकारी सामने आने के बाद भारतीय बाजार में उनकी जगह साफ होगी।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।