मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

प्यारे खान के खिलाफ विदर्भ में होगा आंदोलन

सरकार को हफ्ते भर का समय, विश्व हिंदू परिषद का अल्टीमेटम, नासिक जेल में ले गए थे मोबाइल, ताजाबद

नागपुर.

विश्व हिंदू परिषद ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को हफ्ते भर में पद से नहीं हटाने पर विदर्भ में तीव्र आंदोलन आरंभ करने की चेतावनी दी है. इसके बाद आंदोलन को राज्य भर में फैलाया जाएगा. परिषद के पदाधिकारियों ने इस आषय की घोषणा की है.

मुंबई बम धमाकों के दोषी अबू सालेम से नासिक जेल में भेंट करके उसके रिहाई की मांग करने के बाद से प्यारे खान विवादों में है. परिषद उनके खिलाफ आंदोलन चला रही है. परिषद के नेताओं ने 3 अक्तूबर को संवाददाताओं को बताया कि प्यारे खान गौ-रेत तस्करी, जमीन हड़पने, लव जेहाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे है. उनकी ईडी, सीबीआई तथा एनआईए से जांच की जानी चाहिए. वह अवैध तरीके से दो साल से ताजाबाद ट्रस्ट के अध्क्षय बने हुए है. इस कार्यकाल में ट्रस्ट के माध्यम से किए गए कार्यों की जांच की जानी चाहिए.इस संबंध में धर्मदाय आयुक्त से शिकायत की जानेवाली है. भाजपा नेताओं को हनी ट्रैप में फंसानेवाला अपराधी साहिल सैयद हमेशा प्यारे खान के साथ रहता है. उसे नासिक जेल में साथ लेकर गए थे. उनके पास जेल में मोबाइल भी था. इसकी भी जांच की जानी चाहिए. चर्चा के दौरान परिषद के प्रशांत तितरे, नंदकिशोर दंडारे, अमोल ठाकरे, गदिंदर सिंह विज, नीरंजन रिसालदार, राजू पवनारकर, प्रेम झामनानी, विलास पाटिल, शुभम अरखेल आदि उपस्थित थे.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे