मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

पुलिस सिपाही के हवश का शिकार बनी नाबालिग छात्रा

गर्भवती होने पर खुलासा, गिट्टीखदान में मामला दर्ज

नागपुर.

शहर पुलिस के एक सिपाही ने नाबालिग छात्रा को हवश का शिकार बनाया है. पीड़ित छात्रा के गर्भवती होने पर घटना सामने आई है. गिट्टीखदान पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही प्रतीक विनोद धरपाल (25) महेश नगर, बोरगांव को गिरफ्तार किया है. 17 वर्षीय छात्रा की 2022 में प्रतीक से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई. 17 अगस्त को प्रतीक ने छात्रा को मुलाकात करने के लिए अपने घर बुलाया. वहां उसने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद छात्रा को मासिक धर्म नहीं आया. 22 सितंबर को वह स्कूल के क्लास रूम में चक्कर आकर गिर पड़ी. शिक्षकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. सोनेग्राफी जांच करने पर छात्रा को छह सप्ताह का गर्भ होने का पता चला. चिकित्सक ने धंतोली पुलिस को सूचना दी. धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच गिट्टीखदान पुलिस को भेज दी. आरोपी प्रतीक पुलिस सिपाही होने से गिट्टीखदान पुलिस तत्काल हरकत में आ गई. उसने प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया. वह शहर पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम में तैनात होने का पता चला है. गिट्टीखदान पुलिस भी बात करने से बच रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे