पुलिस ने पकड़ा चावल से लदा वाहन
नागपुर के जरीपटका इलाके में पुलिस ने चावल की बोरियों से लदे वाहन को पकड़ा है. वाहन से 102 बोरी चावल बरामद किया गया है. पुलिस ने साई मंदिर के पास चावल की बोरियों से लदे वाहन क्रमांक एमएच-49-बी-4279 को रोका. तलाशी के दौरान वाहन में चावल की 102 बोरियां मिली. पुलिस ने वाहन और चालक की बोरियां थाने को सौंप दी. कार्रवाई की एफडीए को सूचना दी गई है. एफडीए चावल की गुणवत्ता और दस्तावेजों की जांच करनेवाली है. इसके बाद ही बरामद चावल सरकारी राशन है या नहीं इसका खुलासा हो सकता है. राशन तस्कर राशन दुकानों से अनाज खरीदकर राइस मिलों तक पहुंचाते है. वहां प्रोसेसिंग के बाद खुले बाजार में बेचा जाता है. बरामद चावल पांचपावली के किसी जैन नामक व्यापारी से जुड़ा होने की आशंका है.