मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

प्रेमिका के नंबर ब्लॉक करने पर लगाई फांसी

नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों को लेकर चल रही अनबन में प्रेमिका द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक 23 वर्षीय प्रेम शुक्ला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेम के 20 वर्षीय युवती के साथ करीब चार साल से प्रेम संबंध थे. युवक के पिता इस रिश्ते के विरोध में थे. प्रेम को शराब और सिगरेट की लत थी. इसी बात को लेकर प्रेम और युवती के बीच फोन पर विवाद हुआ. इस विवाद के चलते प्रेम के पिता ने युवती से प्रेम का मोबाइल नंबर ब्लॉक करने के लिए कहा. युवती ने कुछ देर के लिए प्रेम का नंबर ब्लॉक कर दिया. नंबर ब्लॉक किए जाने से प्रेम आहत हो गया था. उसने अपने घर में फांसी लगा ली. परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. कलमना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे