मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST
PT24 खास खबर

पिस्तौल-साथियों को लेकर गुमराह कर रहा रेत माफिया

जांच में उलझी नंदनवन पुलिस, एक साथी भी गिरफ्तार, हसनबाग फायरिंग प्रकरण

पिस्तौल-साथियों को लेकर गुमराह कर रहा रेत माफिया
रोशन मोहिते

नागपुर.

एमडी तस्कर द्वारा चार माह पहले चांटा मारने की वजह से हसनबाग में हवाई फायर करनेवाला रेत माफिया रोशन मोहिते सच्चाई अपने साथियों की सच्चाई नहीं बता रहा है. वह पुलिस को साथियों के नाम और अपराध में इस्तेमाल पिस्तौल को लेकर पुलिस को गुमराह कर रहा है. इस वजह से प्रकरण की सच्चाई को दबाए जाने की चर्चा होने लगी है. इसी बीच नंदनवन पुलिस ने रोशन के साथी साजन धर्माकर को भी गिरफ्तार किया है.

कुख्यात अपराधी रोशन मोहिते ने 30 सितंबर की रात हसनबाग चौक के पास कार में बैठकर पिस्तौल से हाई फायर किए थे. इस घटना से शहर पुलिस में खलबली मच गई थी. उसे 1 अक्तूबर की रात यवतमाल के वणी से गिरफ्तार किया गया. फिलहाल वह नंदनवन पुलिस की हिरासत में है. रोशन के खिलाफ हत्या सहित 8 मामले दर्ज है. उसने रेत तस्करी से काफी संपति बनाई है. पूछताछ के दौरान वह नंदनवन पुलिस को गुमराह कर रहा है. सूत्रों के अनुसार रोशन और उसके साथियों के पास वारदात के समय तीन पिस्तौल थी. लोगों ने कार से बाहर निकले तीन हाथों में पिस्तौल देखी थी. रोशन इससे इनकार कर रहा है. वह पुलिस को एक ही पिस्तौल होने का बता रहा है जिसे पुलिस ने बरामद किया है. रोशन द्वारा दो पिस्तौल साथियों की मदद से छूपाए जाने का पता चला है. इसी तरह रोशन अपने साथियों को लेकर भी गुमराह कर रहा है. वह अपने साथ केवल दो साथियों के होने का बता रहा है. उसने आरंभ में दोनों साथियों को लेकर भी झुठी जानकारी दी थी. जिस युवक के घटना के वक्त साथ होने का बताया पूछताछ करने पर उसके घर में होने का पता चला. सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उसके घर में ही होने की पुष्टि हो गई.

सूत्रों के अनुसार रोशन को पता है कि पांच अथवा उससे अधिक आरोपी बनाए जाने पर उसकी मुसीबत बढ़ जाएगी. उसे जमानत लेने के लिए लोहे के चने चबाने पढ़ेगे. इसीलिए वह पुलिस को महज दो साथियों के साथ होने का बता रहा है. रोशन ने आरंभिक पूछताछ में सिराज नामक युवक द्वारा चार माह पहले चांटा मारने से हवाई फायर किए जाने का बताया था. इस सिराज का भी पता चल गया है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने का पता चला है. रोशन को भी एमडी की लत है. उसका चार माह पहले हसनबाग में ही सिराज ने चांटा मारा था. उस वक्त एमडी खरीदने के लिए ही हसनबाग में आने का संदेह है लेकिन रोशन इससे इनकार कर रहा है. रोशन के पैतरों में फंसकर नंदनवन पुलिस द्वारा सच्चाई पता लगाने पर आशंका व्यक्त की जा रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे