पीपल पीस फाउंडेशन ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान
मनजीत कौर मतानी ने उठाए महिला अधिकार-सामाजिक चुनौतियों के मुद्दे, मुख्यमंत्री ने की सराहना
नागपुर.
पीपल पीस फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सत्कार किया गया. इस अवसर पर फाउंडेशन की समाजसेविका अधिवक्ता मनजीत कौर मतानी ने मुख्यमंत्री से महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक कुरीतियों, नशामुक्ति और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. मनजीत कौर मतानी लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं. उन्होंने फडणवीस के समक्ष समाज में महिलाओं को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते समय आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुरुष प्रधान समाज में जब कोई महिला गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती है. इस दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इन चुनौतियों को मात देकर समाजहीत के लिए कार्य करना ही उनका संकल्प है. महिला सशक्तिकरण के इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो महिला समाज और महिलाओं के हित में कार्य करती है, वह मेरी बहन के समान है और उसका सहयोग करना सबका कर्तव्य है. इस दौरान नशामुक्ति अभियान को मजबूत बनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ. इस अवसर पर अमरजीत कौर, जरनैल सिंह, मनजीत कौर मतानी और शिवानी इंगले भी उपस्थित रहे. उन्होंने भी मुख्यमंत्री का उनके आवास पर सत्कार किया.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।