मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

फर्जी ओयो संचालित करनेवालों पर छापे

13 मामले दर्ज, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

नागपुर में ओयो ब्रांड और लोगो के अनधिकृत इस्तेमाल करनेवालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच के एसएसबी ने कार्रवाई करके 13 संचालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए है. ओयो होटल एन्ड होम्स प्रा. लि. के नोडल अधिकारी नरेंद्र खारवे ने पुलिस को इसकी शिकायत की. उन्होंने होटल संचालकों द्वारा ओयो ब्रांड और लोगो का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल करके आर्थिक कमाने का बताया. हुडकेश्वर क्षेत्र में आनंद इन के खुशाल वाडेकर, स्पॉट ऑन फक्त तू आणी मी के चेतन चरडे, एसके हरी के प्रज्वल कांबले, सोनेगांव के ए.वाई इम्पेरियल और ओयो एयरपोर्ट इम्पेरियल के अनिकेत कुत्तरमारे, वाडी के ओयो के-2 के पवन खोब्रागड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसके अलावा एमआईडीसी स्थित चंद्रा इन के सोनू मंडल, सीताबर्डी के फ्लैगशिप द वे होटल के सौरभ यादव, इमामवाड़ा के कॉसरोड रूम्स के ऋषभ नंदवंशी, बेलतरोड़ी के ओ किंग ईन के मिथिलेश सोनटक्के, पुरानी कामठी के हाईवे इन के अक्षय वाघमारे, यशोधरानगर के कॉन्टिनेंटल इन के यश चहांदे और पांचपावली के गैलेक्सी स्टे इन के ऋषीराज चौकसे के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. आरोपियों पर बीएनएस और ट्रेड मार्क एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे