मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:20 IST
PT24 खास खबर सबसे पहले PT24 पर, 21 सित | 22:25

पारिवारिक विवाद में बेटे ने किया पिता का खून

पहले पिता ने बेटे का गला दबाया, विवाद बढ़ा तो बेटे ने किया हमला; इलाज के दौरान पिता की मौत

नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. बिजली बिल और घरखर्च को लेकर परिवार में चल रहे विवाद के दौरान पिता-पुत्र के बीच मारपीट हो गई. पिता ने पहले बेटे का गला दबाया, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर बेटे ने पिता के पेट में पेचकस घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में लकड़गंज पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

गंगाबाई घाट स्थित आकाश बिल्डिंग के पास सामने रहनेवाले ममता सहारे और आरोपी तुषार सहारे मां-बेटे हैं. परिवार में बिजली का बिल भरने और घर का खर्च नहीं देने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान मृतक बबलू सहारे शराब के नशे में था. पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान बबलू ने कथित तौर पर अपने बेटे तुषार के साथ मारपीट की और उसका गला दबाया. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. तुषार ने अपने पिता बबलू सहारे के साथ मारपीट करते हुए उनके पेट में पेचकस घोंप दिया. पेचकस के हमले में बबलू सहारे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद ममता सहारे ने लकड़गंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी तुषार सहारे के खिलाफ सदोष मनुष्य वध का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे