मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

परिजनों को नौकरी का झांसा देकर बालक का अपहरण

नागपुर रेलवे स्टेशन पर वाकया, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से आरोपी गिरफ्तार

नागपुर.

नागपुर रेलवे स्टेशन से 6 वर्षीय बालक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपहर्ता ने परिजनों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बालक को अगवा किया था. शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. वह सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और रेलवे नेटवर्क की मदद से अपहर्ता तक पहुंच गई.उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बच्चे के साथ पकड़ कर अपहृत बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया. आरोपी बिहार निवासी 29 वर्षीय मिथुनकुमार पासवान है.

यह मामला नागपुर रेलवे स्टेशन का है. शिकायतकर्ता भंवरलाल चौहान तीन बच्चों के साथ राजस्थान जाने के लिए नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात अपहर्ता से हुई. अपहर्ता ने बातचीत के दौरान परिवार को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और भरोसा हासिल किया. इसके बाद अपहर्ता ने परिवार के साथ यात्रा की. नागपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अपहर्ता ने परिवार से संपर्क बनाए रखा. बाद में 6 साल के बालक को अपने साथ ले गया और वहां से फरार हो गया. बालक वापस नहीं मिलने पर परिजनों ने रेलवे पुलिस नागपुर में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की. जांच के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. आरोपी की गतिविधियों और उसके संभावित यात्रा मार्ग की जानकारी हासिल की. जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी बालक को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर गया है. रेलवे पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया. आरोपी द्वारा बालक के अपहरण की वजह पता लगाई जा रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे