Oppo Reno 16t चीन में लॉन्च, कीमत करीब 52,819 रुपये से शुरू
कंपनी ने होम मार्केट चीन में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन उतारा है, जिसमें बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
टेक कंपनी ओप्पो ने अपने होम मार्केट चीन में एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन उतारा है। इस नए स्मार्टफोन को Oppo Reno 16t नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फैशन पर फोकस करने वाली डिजाइन के साथ आता है, और इसमें बड़ी बैटरी के साथ-साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।
Oppo Reno 16t को चीन में दो वेरिएंट में उतारा गया है, पहला 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला और दूसरा 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला। फोन की शुरुआती कीमत 3,699 युआन रखी गई है, जो करीब 52,819 रुपये के बराबर है। ग्राहक इसे हार्टबीट, गैलेक्सी पर्पल और मूनलाइट ब्लैक, इन तीन रंगों में खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो इस नए फोन में 6.32 इंच का फ्लेक्सिबल अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सेल है, रिफ्रेश रेट 120Hz है और पिक्सेल डेंसिटी 460 पीपीआई है, जो 1.07 बिलियन कलर को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक जाती है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz का है।
प्रोसेसर के मामले में इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8550 सुपर चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB एलपीडीडीआर5एक्स/एलपीडीडीआर5 रैम और 512GB तक यूएफएस 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। बैटरी 6700mAh की है, जिसमें 80W सुपरवूक और 80W यूएफसीएस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ओआईएस सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा भी है। यह कैमरा सेटअप 3.5x तक ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सेल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है और यह डुअल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाईफाई 6, ब्लूटूथ और एनएफसी दिए गए हैं। इसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और डुअल सिम सपोर्ट भी मिलता है। फोन में एआई फीचर्स के लिए एक अलग बटन भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 और IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है।