मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:46 IST

ओडिशा का एमडी तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम ड्रग्स बरामद

नागपुर क्राइम ब्रांच की एसएसबी टीम की कार्रवाई, चंद्रपुर और नागपुर में सप्लाई का संदेह

नागपुर। क्राइम ब्रांच की सोशल सर्विस ब्रांच (एसएसबी) ने अजनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में ओडिशा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 11 ग्राम एमडी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय अब्दुल सिराज अब्दुल गफ्फार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के कटक का रहने वाला है और फिलहाल नागपुर के काशी नगर इलाके में रह रहा था।

30 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच की एसएसबी टीम को आरोपी के एमडी की तस्करी करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने अजनी थाना क्षेत्र के शताब्दी चौक से ओंकारनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर निगरानी रखी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में नजर आए सिराज को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके पास से 11 ग्राम एमडी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में उसके नागपुर में एमडी की तस्करी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ चंद्रपुर के भवती क्षेत्र में पहले भी एमडी तस्करी का मामला दर्ज है। पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े 'राहुल' और 'डेवील' नाम के दो लोगों की भूमिका भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। दोनों की तलाश की जा रही है।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी और उसके सहयोगी नागपुर तथा चंद्रपुर में एमडी की सप्लाई करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को ड्रग्स की सप्लाई कहां से मिलती थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे