नूडल्स खिलाने के बहाने युवती से छेड़खानी
नागपुर.
वाठोड़ा में नूडल्स खिलाने के बहाने युवती को बाईक पर ले जाकर छेड़खानी की गई है. पुलिस ने आरोपी प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायतकर्ता महिला की 18 वर्षीय बेटी मानसिक बीमारी का उपचार ले रही है. शिकायतकर्ता के परिसर में रहने वाले एक परिवार के यहां काम करता था, जिसके चलते युवती आरोपी को पहचानती थी. आरोप है कि 27 सितंबर की सुबह आरोपी ने युवती को नूडल्स खिलाने का कहकर अपनी दोपहिया गाड़ी पर बैठाया और परिसर स्थित एक मेडिकल स्टोर्स के सामने रोड पर ले गया. वहां आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ की. घटना के बाद युवती ने परिजनों को जानकारी दी. वाठोडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.