नाले के पास मृत मिली मजदूर महिला
नागपुर के पारडी थाने के तहत पूनापुर स्थित नाले के पास 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान फुलेरिया नोहर भारती के रूप में हुई है. फुलेरिया मजदूरी करती थी. वह 2 अक्तूबर की सुबह 8 बजे घर से काम के लिए रवाना हुई थी. काम पर भी नहीं पहुंची. परिजनों के मुताबिक फुलेरिया को शराब की लत थी. वह कई दिनों तक घर से बाहर रहती थी. 3 अक्तूबर की सुबह पूनापुर नाले के पास उसका शव मिला. सूचना मिलते ही पारडी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.