मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

नागपुर में नाबालिगों से यौन अपराध के दो मामले

पांचपावली पुलिस ने दोनों मामलों में POCSO के तहत दर्ज किया केस

नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से जुड़े यौन अपराध के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में 17 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर कुणाल पाल (24) के खिलाफ कार्रवाई हुई है। 15 जुलाई को कॉलेज से घर लौटते समय आरोपी ने मोटरसाइकिल से पहुंचकर चाकू दिखाकर छात्रा को धमकाया और उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती से यौन संबंध बनाए। साथ ही आरोपी के पास छात्रा के आपत्तिजनक फोटो थे, जिनका दुरुपयोग करके दबाव बनाया गया। 24 सितंबर को आरोपी द्वारा फोन और मैसेज के माध्यम से धमकी देने और शादी का दबाव बनाने का भी आरोप है।

दूसरे मामले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ श्रीधर ईश्वर राजकट्टा (19) द्वारा अप्रैल 2026 में शादी का झांसा देकर यौन अपराध किया गया। दोनों की पहचान एक कॉमन दोस्त के माध्यम से हुई थी। नाबालिग की बिगड़ी हुई तबीयत पर जांच कराई गई, जिसमें करीब पांच महीने की गर्भावस्था की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिवार को मामले की जानकारी हुई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पांचपावली पुलिस ने दोनों मामलों में POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे