मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:02 IST

नागपुर क्राइम ब्रांच का एक्शन, 13 होटलों पर OYO के नाम-लोगो के गलत इस्तेमाल का केस

OYO के नोडल अधिकारी की शिकायत पर नागपुर के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज, जांच जारी

नागपुर क्राइम ब्रांच का एक्शन, 13 होटलों पर OYO के नाम-लोगो के गलत इस्तेमाल का केस
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर क्राइम ब्रांच के सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने शहर के 13 होटल और लॉज संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने बिना इजाजत के OYO के ब्रांड नेम और लोगो का इस्तेमाल किया। इस मामले में शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज की गई हैं।

यह कार्रवाई OYO Hotels & Homes Private Limited के नोडल अफसर नरेंद्र सुरेश खरवे की शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायत के मुताबिक, इन होटल संचालकों ने कमर्शियल फायदे के लिए OYO के ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल किया और इससे पैसे भी कमाए, जबकि इसकी कोई परमिशन नहीं ली गई थी। पुलिस का यह भी कहना है कि इन संचालकों ने नागपुर पुलिस कमिश्नर के होटल-लॉज से जुड़े सर्कुलर में दी गई शर्तों का भी उल्लंघन किया।

जिन होटल और लॉज के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं, उनमें हुडकेश्वर का आनंद इन (संचालक खुशाल वडेकर), हुडकेश्वर का ही Spot On Fakt Tu Ani Mi (संचालक चेतन चरडे), हुडकेश्वर का SK हरी (संचालक प्रज्वल कांबले), सोनेगांव का A.Y. Imperial और OYO Airport Imperial (संचालक अनिकेत कुटरमारे), वाडी का OYO K2 (संचालक पवन खोब्रागड़े), MIDC का चंद्रा इन (संचालक सोनू मंडल), सीताबर्डी का Flagship The Way होटल (संचालक सौरभ यादव), इमामवाड़ा का Cosroad Rooms (संचालक ऋषभ नंदवंशी), बेलतरोड़ी का O Kings Inn (संचालक मिथिलेश सोनटक्के), जुनी कामठी का हाईवे इन (संचालक अक्षय वाघमारे), यशोधरा नगर का कॉन्टिनेंटल इन (संचालक यश चहांडे) और पांचपावली का Galaxy Stay Inn (संचालक ऋषिराज चौकसे) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और ट्रेड मार्क्स एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच ने सभी मामलों में आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि OYO के ब्रांड का गलत इस्तेमाल किस हद तक हुआ है और इसके अलावा और क्या-क्या उल्लंघन हुए हैं।

नागपुर सिटी क्राइम ब्रांच के ACP वैभव जाधव ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे