मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

नाबालिगों को बनाया हवश का शिकार

नागपुर.

बालिका और किशोरी को प्रेम के झांसे में फंसाकर बलात्कार किया गया है. यह घटनाएं वाड़ी और सक्करदरा थाने के तहत हुई है. 18 वर्षीय पीड़िता की मई 2025 में 25 वर्षीय युवक से दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों की प्रेम संबंध हो गए. पीड़िता नाबालिग होने का पता होने के बावजूद युवक ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद उससे शादी कर ली. कुछ दिनों बाद उसे छोड़ दिया. उसने पीड़िता के साथ रहने से भी इंकार कर दिया. पीड़िता ने वाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप तथा पोक्सो का मामला दर्ज किया है. इसी तरह 14 वर्षीय बालिका को 30 साल के सुनील जांगड़े ने फांसा. उसने बालिका से प्रेम करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. वह बालिका को गुजरात के अहमदाबाद ले गया. वहां बालिका से शादी करने का नाटक किया. सुनील के परेशान करने पर बालिका नागपुर लौटी. यहां आने पर तो उसकी तबीयत खराब हो गई. परिजनों के मेडिकल ले जाने पर उसके गर्भवती होने का पता चला. चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर सक्करदरा पुलिस ने रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

स्कूल जा रही छात्रा से भी छेड़खानी

15 वर्षीय नाबालिग का स्कूल और ट्यूशन आने-जाने के दौरान 50 वर्षीय हर्षल वानखेड़े पीछा करता था. नाबालिग को अश्लील इसारे करके आपत्तजनक बाते बोलता था. इस घटना से त्रस्त होकर नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. उसके दादी की शिकायत पर सोनेगांव पुलिस ने छेड़खानी तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे