मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:46 IST

मृत भाई के नाम पर लिया Rs 5.65 करोड़ का कर्ज

पेट्रोल पंप संचालक पुणेकर बंधुओं पर मामला दर्ज, बैंक कर्मी भी लिप्त

मृत भाई के नाम पर लिया Rs 5.65 करोड़ का कर्ज

नागपुर.

फर्जी दस्तावेज की मदद से मृत भाई के नाम पर कर्ज लेकर बैंक को Rs 5.65 करोड़ का चूना लगाया गया है. सीताबर्डी पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक नितिन पुणेकर और उसके परिजनों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों में नितिन के साथ देवेंद्र पुणेकर, महेंद्र पुणेकर, धमेंद्र पुणेकर, हनुमान गली, सीताबर्डी तथा नितिन कडू, ठवकर वाडी, भंडारा मार्ग शामिल है. पुणेकर बंधुओं का पेट्रोल पंप है. उनका किसी समय मिट्टी तेल का बड़ा कारोबार था. पुणेकर बंधुओं ने 2022 में सिविल लाइंस की स्टैंडर्ड चार्टड बैंक में कर्ज के लिए आवेदन किया. सूत्रों के अनुसार पुणेकर बंधुओं के भाई नरेद्र की 2021 में मृत्यु हो गई है. उन्होंने मृतक भाई के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक में पेश किए. इसके आधार पर बैंक से इंडिया पेट्रो केमिकल्स के नाम पर Rs 1.65 करोड़ और नरेंद्र आईल एजेंसी के नाम पर Rs 4 करोड़ रुपए का कर्ज मांगा. बैंक के सेल्स कर्मचारी नितिन कडू को भी अपनी योजना में शामिल किया. इस वजह से पुणेकर बंधुओं को कर्ज जारी हो गया. बाद में बैंक को मृत व्यक्ति के नाम पर कर्ज लिए जाने का पता चला. बैंक ने इसकी जांच की. जांच में घटना की पुष्टि हुई. बैंक के लिगल मैनेजर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया. यह प्रकरण जांच के लिए सीताबर्डी थाने को भेजा गया है. बैंक के जांच आरंभ करते ही पुणेकर बंधुओं को मामला दर्ज होने की भनक लग गई थी. इसके बाद से ही वह सतर्क थे. पुणेकर बंधु लक्जरी वाहन में घुमने के शौकिन है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे