मिठाई की दुकान में बालिका से छेड़खानी
नागपुर.
पुराने कामठी पुलिस थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बालिका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मिठाई की दुकान चलानेवाले विनोद सूरजमल शर्मा (58) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार 12 वर्षीय बालिका को 14 सितंबर की रात 9 बजे उसकी मां ने किराना दुकान में सामान लेने के लिए भेजा था. घर लौटते समय विनोद शर्मा ने बालिका को अपने मिठाई की दुकान में बुलाया. वह बालिका से पढ़ाई को लेकर बात करने लगा. इसी दौरान अनुचित तरीके से स्पर्श किया. बालिका भयभीत होकर घर पहुंची. घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को घटना बताई. शर्मा परिचित होने से मां ने पति को घटना की जानकारी नहीं दी. बेटी के बर्ताव में बदलाव दिखाई देने से पिता को संदेह हुआ. उन्होंने पत्नी से पूछताछ की. इसके बाद 19 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने यौन शोषण तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.