मेडिकल स्टोर्स कर्मचारी से हफ्ता वसूली
नागपुर.
मेडिकल स्टोर के कर्मचारी से हफ्ता वसूली करने वाले अपराधी के खिलाफ आज पहले पुलिस ने मामला दर्ज किया है. तांडापेठ निवासी प्रेमनाथ निमजे लालगंज के राउत चौक स्थित सुबोध मेडिकल स्टोर्स में सेल्समैन है. अपराधी प्रदीप थापा निमजे की मेडिकल स्टोर्स पर आया. उसने गालियां देते हुए निमजे से दो हजार हफ्ता देने को कहा. निमजे के इनकार करने पर थापा ने दुकान बंद करने की धमकी दी. निमजे की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने हफ्ता वसूली का मामला दर्ज किया है.