मां से अभद्रता पर भीड़ गए दो परिवार
चिली स्प्रे का इस्तेमाल करके मां-बेटे को किया घायल, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
नागपुर.
बेटे के साथ मारपीट और उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से गुस्साए परिजनों ने मानकापुर में जमकर हंगामा किया. विवाद इतना बढ़ा कि एक परिवार ने दूसरे के घर पर धावा बोल दिया. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और चिली स्प्रे का भी इस्तेमाल किया गया. इस खूनी संघर्ष में दोनों परिवारों के सदस्य घायल हो गए. मानकापुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय महिला 13 नवंबर की दोपहर अपने बेटे के साथ दुपहिया वाहन पर गैस एजेंसी जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में आरोपी आलोक नितनवरे ने उनके वाहन को रोक लिया. आलोक ने बिना किसी कारण महिला के बेटे की कॉलर पकड़कर उसे दुपहिया से नीचे गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान पीछे बैठी महिला भी सड़क पर गिर गई. आलोक ने महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी. मां-बेटे के साथ हुई इस हरकत की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भड़क उठे. गुस्से में परिजनों ने आलोक के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने आलोक की मां के चेहरे पर चिली स्प्रे छिड़ककर उन्हें घायल कर दिया. मां पर हमला होते देख आलोक बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी चिली स्प्रे डाल दिया और पिटाई की. देखते ही देखते दोनों परिवारों के बीच संघर्ष छिड़ गया. अचानक हुए इस हंगामे से परिसर में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर मानकापुर पुलिस ने हस्तक्षेप किया. फिलहाल पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।