मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:29 IST

मामुली बात से चौराहे पर दो गुट में मारपीट

नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र के कल्पना टॉकीज चौक पर बाइक को लेकर हुए मामुली विवाद में दो गुट के बीच मारपीट हो गई. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज किए है. यह घटना 21 सितंबर की शाम कल्पना टॉकीज चौक के पास हुई. सागर यादव जेनेकर बाइक से घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चौक के पास स्टार बस के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. शिकायतकर्ता के अनुसार सागर ने अपनी बाइक बस चालक की तरफ लगाई. इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया. शिकायत के अनुसार मो. जोहेब और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और मारपीट की. सागर जख्मी हो गया. 19 वर्षीय मो. जोहेब शेख ने भी शिकायत दर्ज कराई. जोहेब के अनुसार वह बाइक से जा रहे थे. कल्पना टॉकीज चौक के सिग्नल के पास एक व्यक्ति ने उनकी बाइक रोककर विवाद शुरू किया. बाइक किनारे लगाने का कहने पर सागर यादव जेनेकर ने गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी. लोहे के स्टैंड से सिर पर वार किया. जोहेब के सिर में चोट भी आ गई. मानकापुर पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे