महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराते पकड़ा गया शराबी
नागरिकों ने जमकर पीटा, कलमना में मामला दर्ज
नागपुर.
महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराने पहुंचे एक शराबी को नागरिकों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. यह घटना कलमना थाना क्षेत्र में हुई है. आरोपी की हरकतों से परिसर के नागरिकों में भारी रोष है. आरोपी की पहचान 32 वर्षीय भावेश काठोके के रूप में हुई है. बताया जाता है कि भावेश को शराब की लत है. नशे की तलब पूरी करने के लिए वह आए दिन लोगों के घरों में घुसकर चोरी करता था. घरों से बर्तन या अन्य कीमती सामान हाथ लगने पर उसे बेचकर शराब के लिए पैसे जुटाता है. शुक्रवार को भावेश ने चोरी के लिए एक महिला के घर में प्रवेश किया. इस बार उसकी नजर घर के बाहर सुखाने के लिए रस्सी पर डाले गए महिलाओं के अंडरगारमेंट पर पड़ी. वह उन्हें चुराकर भागने की फिराक में था, तभी परिसर के कुछ नागरिकों की नजर उस पर पड़ गई. लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और जमकर सबक सिखाया. इसके बाद कलमना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 79, 303(2), 351(3) और 352 के साथ ही अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस घटना के बाद परिसर में आरोपी की हरकतों को लेकर नागरिकों में तीव्र नाराजगी देखी जा रही है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।