मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:20 IST

महिला उद्योजक से 2 करोड़ की ठगी

सरकारी प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा, पुणे की कंपनी सहित चार पर मामला दर्ज

नागपुर.

बड़े सरकारी प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर महिला उद्योजक से दो करोड रुपए की धोखाधड़ी की गई है. तहसील पुलिस ने पुणे की कंपनी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों में पाथवे बिजनेस कंसलटेंसी, मुंबई-पुणे हाईवे, चिंचवड़, पुणे, राहुल गोपाल राव सिरस्कर (41), नेहरू नगर, पिंपरी, पुणे, रोहित दामोदर रांदड़, पिंपरी चिंचवड़, पुणे और अंकुश हरिकिशन अग्रवाल, पिंपरी चिंचवड़, पुणे शामिल है.

मामला यू है कि महिला उद्योजक रितु भरत मल्होत्रा की एमआईडीसी में कंपनी है. उनकी कंपनी स्टील के डस्टबिन बनती है. रितु की कंपनी का कई राज्यों में कारोबार है. उनकी कंपनी एक्सपोर्ट भी करती हैं. रितु की कारोबार के सिलसिले में आरोपियों से भेंट हुई. आरोपियों ने रितु को अपनी केंद्र और राज्य सरकार में काफी पहुंच होने का बताया. उन्होंने रितु को सरकार के बड़े प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा दिया. भरोसा बढ़ाने के लिए रितु को सरकारी प्रोजेक्ट के फर्जी दस्तावेज भी दिए. उनकी बात पर भरोसा कर रितु निवेश करने के लिए तैयार हो गई.

रितु की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसे चर्चा करने के लिए इतवारी के होटल हल्दीराम में बुलाया. वहां चर्चा करने के बाद रितु से सरकारी प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए पैसों की मांग की. रितु ने आरोपियों को जनवरी 2024 से मार्च 2026 के दौरान 2 करोड रुपए का भुगतान किया. यह सभी भुगतान चेक और आरटीजीएस के माध्यम से किया गया. इसके बाद से रितु आरोपियों से सरकारी प्रोजेक्ट दिलाने की मांग कर रही थी. आरोपी प्रोजेक्ट दिलाने की बजाय नए-नए बहाने बनाकर रितु से तालमेटल कर रहे थे. यह देखकर रितु ने आरोपियों से रुपए लौटाने को कहा. इस पर भी आरोपी कोई जवाब देने से बचने लगे. त्रस्त होकर रितु ने तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे