मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:36 IST

महिला पर हमला करके मांगा हफ्ता

महिला पर हमला करके मांगा हफ्ता
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर के पारडी थाना क्षेत्र में घर में घूसकर हमला करने के बाद महिला से 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है. 25 वर्षीय महिला कैटरिंग के काम पर जाती है. आरोपी शेखर वर्मा उसपर अफेयर का आरोप लगाकर पति को सब कुछ बताने की धमकी देता था. वह महिला से तीन लाख रुपए की मांग करता था. 29 सितंबर को महिला घर पर अकेली थी. पति पति काम पर गया था. इसी दौरान शेखर वर्मा अपने साथी लक्की रहाटे के साथ महिला के घर पहुंचा. दोनों के हाथ में चाकू और लकड़ी का डंडा था. शेखर ने महिला पर चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी, जबकि उसके साथी ने जान से मारने की धमकी दी. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पारडी पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे