मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

महिला को आरी से मारने का प्रयास

आन-जाने का था मामुली विवाद, सदर में हुई वारदात, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार

नागपुर के सदर थाना क्षेत्र में घर के सामने आंगन में सफाई कर रही एक महिला पर उसके पड़ोसी ने आरी से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने महिला के सिर और दोनों हाथों पर आरी से वार किए. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जख्मी महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सोमवार सुबह 6 बजे सदर के जैन मंदिर के पास हुई. शिवहरे किराना दुकान के बाजू में रहने वाली 40 वर्षीय वर्षा सुनील वाढवे अपने घर के सामने आंगन में सफाई कर रही थी. तभी उनका पड़ोसी 55 वर्षीय राजेश पिल्ले हाथ में लोहे की आरी लेकर आया. वह वर्षा पर हमला करने लगा. उसने वर्षा के सिर और हाथों पर वार किए. वर्षा गंभीर रूप से जख्मी हो गई. महिला के पति और परिसर के लोगों ने बीच-बचाव करके राजेश को पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि राजेश मानसिक बीमार है. उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे