मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

कुख्यात सोनू भांजा ने पेट्रोल पंप लूटा

कुख्यात सोनू भांजा ने पेट्रोल पंप लूटा
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

मोमिनपुरा के कुख्यात अपराधी सोनू भांजा उर्फ अरबाज खान ने चाकू की नोक पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों को लूट लिया. यह वारदात सेंट्रल एवेन्यू के दोसर भवन चौक पर हुई. सोनू भांजा पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ अब तक 27 मामले दर्ज है. वह शुक्रवार की दोपहर दोसर भवन चौक स्थित सिंह ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पहुंचा. वह पंप के कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को 'तेरे हाथ में जो पैसे हैं वह मुझे दे' बोलने लगा. मिश्रा द्वारा रुपए देने से इनकार करने पर सोनू मारपीट करने लगा. उसने मिश्रा के हाथ से 16 हजार रुपए छीन लिए. विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा. मिश्रा का साथी फिरोज अंसारी बीच बचाव करने आया. सोनू ने उससे भी 7800 छीन लिए. दोनों को जान से मारने की धमकी देकर सोनू फरार हो गया. गणेशपेठ पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे