कुख्यात मुर्गा के जुआ अड्डे पर छापा, दो साथी गिरफ्तार
नागपुर.
लकड़गंज पुलिस ने लकड़ापुल के पास स्थित कुख्यात जावेद उर्फ मुर्गा के जुड़ा अड्डे पर छापा मारकर दो आरोपियों को पकड़ा है. लकड़ापुल के ढिवर मुहल्ले में जावेद उर्फ मुर्गा मो. शुकुर का जुआ अड्डा है. वह सालों से क्राइम ब्रांच के यूनीट तीन कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर यह अड्डा चलाता है. यदा-कदा खानापूर्ति के तौर पर वहां कार्रवाई होती थी. 30 सितंबर की शाम लकड़गंज पुलिस ने दबिस देकर सेवक रगमेश चौधरी (30) और गणेश हरीश धांडे (20) को जुआ खेलते हुए पकड़ा. अंधेरे का लाभ उठाकर जावेद उर्फ मुर्गा, राजेश उर्फ भुऱ्या करनुके और खुशाल उर्फ मिट्ठू पौनीकर फरार हो गए. आरोपियों के खिलाफ लकड़गंज पुलिस ने जुआ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.