मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

कुकर के धमाके से टूट गई घर की छत

पानीपुरी विक्रेता जख्मी, पांचपावली में हादसा

नागपुर के पांचपावली स्थित लश्करी बाग में सोमवार की सुबह आलु उबालने के दौरान प्रेशर कुकर फटने से एक मकान की छत टूट गई. इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया. हादसे की चपेट में आने से पानीपुरी और चाट का ठेला लगाने वाले 61 वर्षीय कालिदास पाली गंभीर जख्मी हो गए. कालिदास पाली रात के समय कमाल चौक पर पानीपुरी और चाट का ठेला लगाते हैं. वह सुबह 8 बजे अपने कमरे में एक बड़े प्रेशर कुकर में आलू उबाल रहे थे. इसी दौरान अचानक कुकर में ब्लास्ट हो गया. कमरे में मौजूद पाली गंभीर जख्मी हो गए. धमाके के साथ कमरे की दीवार और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई. धमाके की आवाज सुनकर पाली के पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने पाली को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया. घटना का पता चलने पर पांचपावली पुलिस मौके पर पहुंची. उसने घटनास्थल का मुआयना करके जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे