बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:13 IST

कोहली के टेस्ट संन्यास पर जाफर का सवाल, चयन समिति ने नहीं दिया सही सम्मान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर अजित आगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को लेकर सवाल उठाए हैं।

कोहली के टेस्ट संन्यास पर जाफर का सवाल, चयन समिति ने नहीं दिया सही सम्मान तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जाफर ने इस फैसले पर अपनी राय रखी। उनके इस बयान से एक नए विवाद के खड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली को रन मशीन कहा जाता है। फैन्स का मानना रहा है कि वे मैदान पर हों तो भारतीय टीम की जीत पक्की मानी जाती है। गए साल विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोहली का यह फैसला अचानक आया था और फैन्स इससे हैरान रह गए थे। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी थी और उससे ठीक पहले कोहली ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

खबर के मुताबिक कोहली ने बीसीसीआई और चयन समिति से जुड़ी नाराजगी के चलते टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था। जाफर ने अजित आगरकर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोहली जैसे महान खिलाड़ी के साथ ठीक बर्ताव नहीं किया गया।

जाफर के मुताबिक कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कोहली सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज नहीं हैं, उनमें दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को मैदान की तरफ खींच लाने की ताकत है। जाफर ने कहा कि जिस तरह से उनके साथ पेश आया गया, उससे वे कुछ हद तक नाराज रहे होंगे। उनके साथ काफी गलत हुआ। जाफर ने यह भी कहा कि जब तक विराट कोहली खुद इस बारे में नहीं बोलते, तब तक तस्वीर साफ नहीं होगी।

इस बीच, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। यह सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने वाली है। इंग्लैंड दौरे के बाद कोहली पहली बार मैदान में उतरेंगे।

सीरीज शुरू होने से पहले कोहली ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है। कोहली ने कहा है कि वर्ल्ड कप जीतने के लिए वे अपना सब कुछ झोंक देंगे।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे