मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:46 IST

केरल के गृह विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े पुराने जांच रिकॉर्ड मंगवाए

केरल के गृह विभाग ने ज्ञानेश कुमार से जुड़ी 2006 की विजिलेंस जांच के रिकॉर्ड मंगवाए हैं।

केरल के गृह विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े पुराने जांच रिकॉर्ड मंगवाए
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

केरल के गृह विभाग ने केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़ी करीब दो दशक पुरानी विजिलेंस जांच के रिकॉर्ड मंगवाए हैं। यह जांच 2006 में शुरू हुई थी, जब कुमार केरल के सार्वजनिक निर्माण विभाग के सचिव थे।

मामला केरल राज्य परिवहन प्रोजेक्ट के तहत एमसी रोड के निर्माण से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी इंडो-मलेशियन कंपनी पाटी-बेल के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर ली सी. बीन ने 2006 में क्वालालंपुर में आत्महत्या की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, उनके सुसाइड नोट में सरकारी अधिकारियों पर पेमेंट में देरी और गड़बड़ी करने का आरोप था। इसमें ज्ञानेश कुमार का नाम भी सामने आया था। इसके बाद उस वक्त की एलडीएफ सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे।

इसी बीच ओडिशा में एसआईआर पर भारी राजनीतिक हंगामा चल रहा है। ऐसे वक्त में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आर. संथन गोपालन ने अचानक सरकारी नौकरी से स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है।

2001 बैच के आईएएस अधिकारी गोपालन ने वोटर लिस्ट का काम पूरा होने के ठीक एक हफ्ते बाद सरकार को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा है कि यह कदम किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि पूरी तरह निजी और पारिवारिक कारणों से उठाया गया है।

उधर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के काम करने के तरीके पर सवाल उठाने वाली एक जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करने को राजी हो गया है। याचिका में पूछा गया है कि चुनाव आयोग में फैसले लेते वक्त दो चुनाव आयुक्तों की मंजूरी थी या नहीं। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया है कि आयोग का बहुसदस्यीय ढांचा असल में कैसे काम कर रहा है।

इसके अलावा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन होना है। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर मंतर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहां जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस ने इजाजत नहीं दी है, फिर भी प्रदर्शन होने के संकेत हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे