रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

काटोल मार्ग पर हादसों में पांच जख्मी

जुर्म PT24 टीम

नागपुर-काटोल मार्ग पर खापरी के पास शनिवार शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में हुंडई सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में कार की टक्कर से 70 वर्षीय साइकिल सवार घायल हो गया। दोनों हादसों के बाद अफरा-तफरी मच गई. सफेद रंग की हुंडई सेंट्रो कार क्रमांक एम.एच./40/ए.आर./1571 खापरी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. हादसे में चालक नंदनवन निवासी अनिल मारोतराव कोंडे के साथ सुनील मारोतराव कोंडे, सुशील मारोतराव कोंडे और उज्वला अनिल कोंडे सवार थे. चारों जख्मी हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया. इसी दौरान दूसरी दुर्घटना में कार की टक्कर से 70 वर्षीय साइकिल सवार घायल चिरकुटराव हिंगाणे भी जख्मी हो गए. घटना का पता चलते ही देव्यांशी फाउंडेशन की एम्बुलेंस तत्काल पहुंच गई. फाउंडेशन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. कलमेश्वर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन