मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:59 IST

कन्याकुमारी: पैसे उड़ाते हुए का रील वायरल, कुछ घंटों में घर से 1 करोड़ की चोरी

इन्फ्लुएन्सर महिला ने सोशल मीडिया पर पैसे और गहने दिखाने वाला वीडियो डाला था, उसके कुछ ही घंटों बाद घर से करीब एक करोड़ का माल गायब मिला।

कन्याकुमारी: पैसे उड़ाते हुए का रील वायरल, कुछ घंटों में घर से 1 करोड़ की चोरी
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

कन्याकुमारी की रहने वाली एक महिला इन्फ्लुएन्सर, जो सोशल मीडिया पर मधुमिता के नाम से जानी जाती है, हमेशा अपने गहने, नकदी और घर दिखाते हुए रील बनाती रही है। कुछ दिन पहले उसने एक वीडियो डाला था जिसमें वह पांच-पांच सौ के नोटों के बंडल दिखाते हुए ढेर सारे गहने पहने नजर आई। इतना ही नहीं, वीडियो में वह अपनी बेटी पर नोटों की बारिश करते हुए भी दिखी। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ और लाखों लोगों ने देखा।

पुलिस को शक है कि यही वीडियो चोरों ने भी देखा और यहीं से पूरी साजिश शुरू हुई। कुछ ही घंटों बाद मधुमिता अपने पति के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी, तभी चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर हाथ साफ कर दिया। चोर सोने के गहने, हीरे के हार और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चोरी हुआ माल करीब एक करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

घर लौटने पर मधुमिता को जोरदार झटका लगा और उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और चोरों को पकड़ने के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। मामले में एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर अंदर कैसे घुस गए और उन्हें घर की इतनी बारीक जानकारी कैसे मिली।

पुलिस को अंदेशा है कि चोरों ने मधुमिता के पुराने वीडियो देखकर ही पूरी रेकी की होगी, क्योंकि उसने कई रील में घर के अंदर का हिस्सा, सामान कहां रखा है, लॉकर कहां है और गहने कहां रखे जाते हैं, यह सब दिखा रखा था। एक वीडियो में तो उसने यह भी बताया था कि वह अपने गहनों की देखभाल कैसे करती है। यानी पुलिस के मुताबिक, चोरों ने पूरी तैयारी के बाद ही चोरी को अंजाम दिया होगा। फिलहाल जांच जारी है। इस घटना के बाद घबराई हुई मधुमिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद करके डिलीट कर दिए हैं।

इस पूरे मामले ने यह दिखा दिया है कि सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए पैसा और गहने दिखाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इंटरनेट पर डाली गई हर चीज को पूरी दुनिया देखती है, जिसमें अच्छे लोगों के साथ-साथ बुरी नजर रखने वाले लोग भी शामिल होते हैं। घर के गहने, नकदी और घर की भीतरी बनावट सार्वजनिक करने से चोरी का खतरा और बढ़ जाता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे