रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी

रोशनी में दो लोग हाथ मिला रहे हैं, नकद, घर का मॉडल और कागज हैं
एआई निर्मित चित्र
जुर्म PT24 टीम

1.50 करोड़ में हुआ था सौदा, रजिस्ट्री के बाद रकम देने से मुकरा आरोपी, कोतवाली में मामला दर्ज

नागपुर.

जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने जमीन का सौदा 1 करोड़ 50 लाख रुपये में तय किया था. रजिस्ट्री के समय 85 लाख रुपये देने और शेष 65 लाख रुपये तीन महीने के भीतर चेक के माध्यम से अदा करने का आश्वासन दिया था. लेकिन जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शेष रकम देने में लगातार टालमटोल करता रहा. प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता महाल, किल्ला रोड निवासी प्रवीण सूर्यभान कुडे फायर एंड सेफ्टी का व्यवसाय करते हैं. उन्होंने अपने मित्र महेंद्र जुनघरे के साथ वर्ष 2006 में मौजा पिंपला, खसरा क्रमांक 133, नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में कुल 0.58 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी. वर्ष 2024 में दोनों ने उक्त जमीन बेचने का निर्णय लिया. इसी दौरान आरोपी राहुल भीमराव उके (42), तुलसी नगर, शांतिनगर, नागपुर कुडे के घर पहुंचा. उसने जमीन खरीदने की इच्छा जताई. 20 मई 2024 को जमीन का सौदा 1 करोड़ 50 लाख रुपये में तय हुआ. इस दौरान आपसी सहमति बनी कि जमीन की रजिस्ट्री के समय उके 85 लाख रुपये देगा तथा शेष 65 लाख रुपये तीन महीने के भीतर चेक के माध्यम से अदा करेगा. इसके बाद रघुजी नगर स्थित दुय्यम निबंधक कार्यालय में जमीन की बिक्री की रजिस्ट्री भी कर दी गई. हालांकि, रजिस्ट्री के बाद जब कुडे ने तय समय में शेष 65 लाख रुपये की मांग की, तो उके पैसे नहीं होने का बहाना बनाकर समय मांगता रहा. बार-बार आश्वासन देने के बावजूद उके ने कुडे को बकाया रकम नहीं चुकाई. कुडे ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन