जमानत पर आते ही सक्रिय हो गया था 'एक्का'
6 वारदातों का खुलासा, 7.50 लाख का माल बरामद
नागपुर
कुख्यात सेंधमार हर्ष रामटेके उर्फ 'एक्का' जेल से जमानत पर आते ही वारदातों को अंजाम दे रहा था. हुडकेश्वर पुलिस ने उसे गिरफ्तारकरके कार सहित 7.50 लाख का माल बरामद किया है. हर्ष रामटेके उर्फ एक्का 9 सितंबर को जमानत पर बाहर आया था. महज तीन दिन बाद 12 सितंबर की सुबह करीब 10.30 बजे उसने महालक्ष्मीनगर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास उसने प्रतिभा राजेंद्र सावरकर नामक महिला की पर्स छीन ली. कार में सवार होकर फरार हो गया. हुडकेश्वर पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने 6 वारदातों का खुलासा किया. उसके लूट की तीन, तुमसर-सक्करदरा में वाहन चोरी की दो और एमआईडीसी में अपहरण की एक वारदात को अंजाम देने का पताचला है.