मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

इंस्टा दोस्तों की हवश का शिकार हुई नाबालिग छात्राएं

अंबाझरी-यशोधरा में वारदात, पालकों में दहशत

नागपुर.

इंस्टाग्राम की दोस्ती के झांसे में फंसकर नाबालिग छात्राएं हवश का शिकार हुई है. यह घटनाएं अंबाझरी और यशोधरा नगर थाने के तहत हुई है. पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच आरंभ की है. 17 वर्षीय छात्रा की आरोपी विवेक उर्फ विक्की राम कुमार (20) से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी. विवेक ने नाबालिग को उससे भेंट करने के लिए 18 अक्तूबर 2025 को अंबाझरी तालाब के रैंप के पास बुलाया. वहां पहुंचने पर विवेक ने नाबालिग को अपने झांसे लिया. वहां नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से लगातार फोन करके प्राईवेट पार्ट के फोटो भेजने के लिए दबाव डालने लगा. लगातार फोन किए जाने से नाबालिग उसे फोटो भेजने के मजबूर हो गई. फोटो हासिल करने के बाद विवेक नाबालिग को उक्त फोटो परिजनों को दिखाने की धमकी देने लगा. छात्रा को भयभीत करके शारीरिक संबंध बनाने लगा. उसे रोज बात नहीं करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा. एक साल से चल रहे ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण से त्रस्त होकर नाबालिग ने परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप, आईटी एक्ट तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

इसी तरह 15 वर्षीय छात्रा की भी तौफीक अंसारी, किनखेड़े ले-आऊट से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. तौफीक नाबालिग को अपने साथ घूमने भी ले जाने लगा. इसी दौरान उसने नाबालिग का भरोसा हासिल कर लिया. परिजनों के बाहर गए होने के दौरान वह नाबालिग के घर पहुंचा. वहां जबरण शारीरिक संबंध बनाए. यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. नाबालिग ने परिजनों को आपबिती बताई. यशोधरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. इन घटनाओं से पालकों में दहशत मची हुई है.

दोस्त की पत्नी को भी बनाया शिकार

26 वर्षीय पीड़ित महिला का पति और आरोपी शाहरुख हसन शेख (26) यशोधरा नगर दोस्त है. शाहरुख का पीड़िता के घर आना-जाना था. इसी दौरान उसने मई माह में चाकू की नोंक पर महिला से जबरण शारीरिक संबंध बनाए. यह घटना किसी को बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी. पांच साल से यह क्रम चल रहा था. महिला ने सोमवार को यशोधरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. यशोधरा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर शाहरूख को गिरफ्तार किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे