मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

इमामवाड़ा के कुख्यात मयूर फुले पर एमपीडीए

इमामवाड़ा के कुख्यात मयूर फुले पर एमपीडीए

नागपुर.

इमामवाड़ा के कुख्यात अपराधी मयूर फुले के खिलाफ एमपीडीए की कार्रवाई की गई है. मयूर के खिलाफ हत्या, लूट, हमले, दंगे सहित कई मामले दर्ज है. उसके खिलाफ पहले भी एमपीडीए तथा दूसरी प्रतिबंधक कार्रवाई की गई थी. इसके बाद भी मयूर अपराध में लिप्त था. मयूर और उसके साथियों का ईमामवाड़ा थाना परिसर में एमडी का बड़ा रैकेट है. सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले ही मयूर के भाई को एमडी के साथ पकड़ा था. उगाही करके उसे छोड़ दिया गया. फुले बंधुओं को पुलिस का आश्रय हासिल है. पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील ने मयूर के खिलाफ एमपीडीए की कार्रवाई करने का आदेश जारी किया. उसे पुणे की येरवदा जेल भेजा गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे